आसनसोल, 24 दिसंबर । अंडाल थाना अंतर्गत जामबाद ग्राम पंचायत इलाका निवासी रवि माजी ने बुधवार को परासिया के प्राइवेट ट्यूशन टीचर नीरज बर्नवाल के खिलाफ अपने बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
रवि माजी ने बताया कि उनका बच्चा नीरज बर्नवाल के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। लेकिन याद करने की क्षमता थोड़ी कम होने के कारण वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। जिसको लेकर बार-बार शिक्षक पिटाई कर रहे थे। इस बात की उनको जानकारी तो मिली थी लेकिन उन्होंने इस बात पर विश्वास नहीं किया था। एक लड़के ने नीरज के मोबाइल से ही उनके बेटे को पीटते हुए वीडियो बना लिया और उसे वीडियो को अपने मोबाइल में व्हाट्सएप के माध्यम से भेज लिया। उस लड़के ने इस वीडियो को उनके माता-पिता तथा पत्नी को दिखाया। तब जाकर उन लोगों को यकीन आया कि शिक्षक किस कदर उनके बच्चे के साथ दुर्व्यवहार और अत्याचार किया करता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ या वीडियो साझा किया तथा उस शिक्षक के खिलाफ अंडाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जामबाद पंचायत के उप प्रधान ने कहा कि परासिया के एक शिक्षक के द्वारा उनके ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक बच्चे की पिटाई की गई है। इसकी सूचना उन्हें मिली है यह बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते नहीं मैं एक अभिभावक होने के नाते इस घटना की दिल से निंदा करता हूं और उसे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।
