कोलकाता, 3 मई । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर स्थित बुद्ध विहार मंदिर, विवेक नगर में गंगा मिशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 450 मरीजों की जांच की गई।
शिविर के दौरान मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच भी निशुल्क की गई। सभी मरीजों को उनकी जरूररत के मुताबिक दवाइयों का वितरण निशुल्क किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 85 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हे चश्मे निशुल्क दिए जाएंगे। 10 मरीज मातियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए इनके ऑपरेशन आगामी 17 मई को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में किए जाएंगे।
गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंहने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रहृलाद रॉ य गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. ओवैद आलम और डॉ. प्रसांता पाल और नर्स अंजलि यादव का योगदान सराहनीय रहा।
मरीजों और उनके साथ आए लोगों ने शिविर के आयोजन के लिए गंगा मिशन तथा मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।
