CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

खूंटी, 18 अप्रैल । खूंटी थाना क्षेत्र में ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां दो ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से सोने की अंगूठियां बदलकर ठगी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खूंटी निवासी संतोष सिंह, जो एलआईसी एजेंट हैं, गत सोमवार को तोरपा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उनसे पूछताछ करने लगे। ठगों ने संतोष सिंह के हाथ में सोने की अंगूठी देखकर कहा कि इस तरह सोना पहनकर चलना मना है और अंगूठियों को जांच के लिए हाथ में ले लिया। इस संबंध में भुक्तभोगी संतोष सिंह ने शनिवार को बताया कि बातचीत के दौरान एक व्यक्ति अंगूठियों को देखने लगा, जबकि दूसरा व्यक्ति कागज पर कुछ लिखने का नाटक करने लगा। कुछ देर बाद कथित पुलिस अधिकारी ने अंगूठियां वापस कर दीं। उस समय संतोष सिंह को यह घटना सामान्य लगी और वे अपने घर चले गए।

घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अंगूठियों को ध्यान से देखा तो पता चला कि असली सोने की अंगूठियों की जगह ठगों ने पीतल की अंगूठियां दे दी हैं। ठगी की इस घटना से उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।

घटना के दो दिन बाद संतोष सिंह ने खूंटी थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ठगों की तलाश की जा रही है। इसके सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है और तकनीकी सेल की मदद से ठगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। खूंटी के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने

लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपनी कीमती वस्तुएं न दें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।