बीकानेर , 12 अप्रैल। राज्य जिम्नास्टिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को चेणपुरा स्टेडियम, जोधपुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिला संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। करीब 15 जिला संघों की उपस्थिति में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक में राज्य अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने घोषणा की कि वर्ष 2026–2030 कार्यकाल के लिए संघ के चुनाव 17 मई 2026 को कोटा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला संघों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर जिम्नास्टिक खेल के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता चैन सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान सचिव परमेश्वर प्रजापति और कोषाध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक का समापन सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल में हुआ। सभी सदस्यों ने खेल के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
