शहीद दिवस

कोलकाता, 24 मार्च।  शहीद यादगार समिति पश्चिम बंगाल ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के 96 वें शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह उद्यान कोलकाता (मिंटो पार्क) में श्रद्धांजलि दी।
शहीद- ए- आज़म भगत सिंह की मूर्ति पर शहीद यादगार समिति के प्रधान संरक्षक मोहम्मद सलीम, वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु, बालीगंज विधानसभा केंद्र से वाममोर्चा मनोनीत सी पी आई ( एम)की उम्मीदवार आफरीन बेगम , शहीद यादगार समिति की संयुक्त संयोजक श्रेया जायसवाल, शहीद यादगार समिति की राज्य कमेटी के सदस्य अशोक सिंह, अब्दुल रउफ , केशव भट्टड़, राजीव पांडेय, श्रीप्रकाश जायसवाल, आशुतोष केशर, डी वाई एफ आई राज्य कमेटी के पूर्व सचिव मंडल के सदस्य राजेंद्र प्रसाद,डी वाई एफ आई कोलकाता जिला के सचिव श्रीजीव गोस्वामी, अध्यक्ष सोहम मुखर्जी, राज्य कमेटी के सदस्य सैनिक सूर, मोहम्मद आतिफ निसार,कोलकाता जिला की सदस्य अन्वेषा भौमिक, अनिरुद्ध धर,एस एफ आई कोलकाता जिला के सचिव शुभोदिप बंदोपाध्याय, कोलकाता जिला सचिव मंडल की सदस्य कौशिकी भट्टाचार्य,अभिनव बसु, पार्थिव दत्त ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।