
कोलकाता, 12 जनवरी। कोलकाता माहुरी कल्याण मंडल का 15वां वार्षिक अधिवेशन ज्ञान मंच में आयोजित किया गया। वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर गया जी से उद्योगपति और समाजसेवी प्रमोद कुमार भदानी मुख्य अतिथि और पटना से विशिष्ट कवयित्री नमिता लोहानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर मंडल की स्मारिका माहुरी दर्पण के 14वें अंक का विमोचन किया गया. वहीं, बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किये और दर्शकों को मन मोह लिया.
प्रमोद कुमार भदानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कोलकाता माहुरी कल्याण मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंडल समाज को एकजुट करने के लिए देश के अन्य मंडलों को एकजुट करें । वहीं, नमिता लोहानी ने मंडल के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि भविष्य में मंडल और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। कोलकाता माहुरी मंडल के महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही उत्तम दर्जे का रहा। देखकर अहसास होता है कि कोलकाता मंडल के इस अधिवेशन को ऊंचाई पर स्थापित करने के लिए सभी बच्चों ने काफी मेहनत की है। कोलकाता माहुरी मंडल के अध्यक्ष बिजय तर्वे ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर समाज के छात्रों को पढ़ाई में मदद देने की अपील की और कहा कि मंडल सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर है।
कोलकाता मंडल के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माहुरी सेवकों और महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इसके लिए उन सभी का कोलकाता माहुरी कल्याण मंडल आभार जताता है।
इस वर्ष के प्रोग्राम में मंच-संचालन में डॉ विकास तरवे, मुकेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार वैश्यकियार, संदीप लोहानी, अनीश लोहानी, राहुल चरण पहाड़ी, प्रीति चरण पहाड़ी, ऋतिका गुप्ता विशेष रूप योगदान रहा, वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद प्रसाद लोहानी, संतोष कुमार वैश्यकियार, अनिल कुमार गुप्ता, ब्रजराज गुप्ता, प्रदीप मोहन चरणपहाड़ी, राहुल चरणपहाड़ी, शंभुनाथ राम, अरविंद कुमार, देवेश अठघरा, अर्जुन प्रसाद, मनोज चरणपहाड़ी, अश्विनी कुमार, राहुल भदानी, नीरज कुमार गुप्ता, मधु गुप्ता रोहित कुमार, अभिषेक लोहानी, आकाश माहुरी, उदित कुमार, अंकज कुमार, शंकर माहुरी, राम पुकार, मधु चरण पहाड़ी, रजनी गुप्ता , संगीता गुप्ता, संगीता प्रसाद, राधा भदानी, इंदू गुप्ता, आरती कुमारी, दीप्ति दास और रूबी तरवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


















