मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी

ओंकार समाचार

कोलकाता, 14 नवंबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के बाल विकास केंद्र में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के बाद बच्चों को सुस्वादु नाश्ता कराया गया। साथ ही सुप्रसिद्ध खादिम कम्पनी की ओर से सभी बच्चों को जूते और मोजे उपहार स्वरूप पहनाए गए, जिसे पाकर बच्चे काफी खुश दिखाई दिए।

इस अवसर पर गोविंद राम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, श्रीमती संगीता अग्रवाल, सुश्री दीपा अग्रवाल, श्रीमती पदमा जैन, श्रीमती रेनू जैन एवं श्रीमती उषा रूईया ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को अपना स्नेहाशीष प्रदान किया। बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा सहयोग दिया।

अंत में विभागीय मंत्री श्रीमती सुधा जैन ने सभी आगंतुकों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।