_________000

सरायकेला19 सितम्‍बर। आदित्यापुर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे पांच युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक राइफल और गोलियां बरामद की हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान करण कुमार, टुनू लोहार, करण राय, अंगद कुमार और गोपाल दास उर्फ चौड़ा के रूप में हुई है।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने राम मड़ैया बस्ती के पास छापेमारी कर इन युवकों को दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि करण कुमार, टुनू लोहार, अंगद कुमार और गोपाल दास चौड़ा का आपराधिक इतिहास रहा है और ये कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।