ed red

नई दिल्ली, 04 नवंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केरल और चेन्नई में 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई भारत लजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (बीएलएम) के संस्थापक सदस्य और वास्तविक रूप से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रहे आर. प्रेमकुमार तथा अन्य से जुड़े मामले में की जा रही है।

ईडी के अनुसार, प्रेमकुमार ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सार्वजनिक जमाकर्ताओं से सोसाइटी में जमा कराई गई करोड़ों रुपये की राशि अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में स्थानांतरित कराई। आरोप है कि इस धन का इस्तेमाल निजी उद्देश्यों के लिए किया गया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रेमकुमार ने सोसाइटी के रागम थिएटर को ब्रियोस फिनवेस्ट के पास गिरवी रखा, लेकिन इसके बदले मिली राशि सोसाइटी तक नहीं पहुंची। इसके अलावा, उन्होंने कांचीपुरम में करीब 500 एकड़ जमीन अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी।