नंदीग्राम, 4 अक्टूबर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले हाईवोल्टेज उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को जमकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार हसिरानी रथ के समर्थन में आयोजित विशाल पदयात्रा का नेतृत्व किया।
रविवार सुबह नंदीग्राम के टेंगुआ मोड़ से पदयात्रा शुरू हुई और अस्पताल मोड़ पर जाकर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रास्ते के दोनों ओर पार्टी समर्थकों और आम लोगों की भारी भीड़ देखी गई। पदयात्रा में जिला और राज्य स्तर के कई भाजपा नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
उपचुनाव से पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा नेतृत्व ने पार्टी उम्मीदवार की जीत को लेकर अपना भरोसा और उत्साह जाहिर किया।
