पश्चिम मेदिनीपुर, 27 सितंबर । जिले के नारायणगढ़ थानांतर्गत मकरामपुर के 11 नंबर गेट के पास रविवार शाम करीब चार बजे ओडिशा की ओर से खड़गपुर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद तीनों डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर रेलवे लाइन के आसपास जा गिरे।
घटना की सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे लाइन के आसपास भीड़ जमा हो गई। रेलवे अधिकारियों के पहुंचने के बाद लोगों को रेलवे लाइन से हटाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक किसी व्यक्ति की मृत्यु या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर घटना में कोई बड़ा हादसा होने की जानकारी नहीं है। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
