जलपाईगुड़ी, 20 सितंबर । जिले के बेरूबाड़ी इलाके में चाय बागान के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोजीत राय (28) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह सड़क किनारे एक बाइक पड़ी देखी। पास जाकर देखने पर एक युवक का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार के मुताबिक, मनोजीत शनिवार रात एक रिश्तेदार के घर गया था और बाइक से रात में ही घर लौटने वाला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय सड़क पर मोड़ लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत होने की संभावना है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे बाइक देखा। जिसके पास युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
