गंगा मिशन वृक्षा रोपण कार्यक्रम साहिबग्रज

गंगा मिशन के वृक्षारोपण अभियान को मिला विस्तार

वक्ताओं ने जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

साहिबगंज, 13 सितंबर। गंगा मिशन कोलकाता, साहिबगंज की ओर से रविवार सुबह झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 (जैप-9) परिसर में 105 फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही गंगा मिशन के गंगा तटीय जिलों में वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाया गया।

 इस अवसर पर जैप-9 के पदाधिकारी सुदान बुढ़ ने कहा कि वृक्षारोपण जनजीवन के लिए बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे। उन्होंने जैप-9 परिसर में गंगा मिशन की ओर से किए जा रहे वृक्षारोपण को सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के संयोजक , गंगा मिशन साहिबगंज के प्रभारी सुरेश निर्मल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गंगामिशन की ओर से गंगा हरित अभियान के तहत गंगा तटीय इलाकों में हर वर्ष बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लगभग डेढ लाख वृक्ष प्रतिवर्ष लगाए जाते हैं।

इस अवसर पर कविवर सुधीर श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कवि आनंद मोदी ने ‘छुईमुई’ कविता का पाठ करते हुए जल, जंगल और पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

अधिवक्ता राजीव सिंह, बचनेश्वर पाठक, बृजमोहन यादव और अशोक सर्राफ ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निरीक्षक सत्येंद्र पासवान, हवलदार मेजर जनार्दन सिंह, धर्मनाथ लोहार, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, उमेश उरांव, आरक्षी गोकुल पंडित, बृजेश कुमार सिंह, बिहारी मरांडी, मिंटू गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।