शराब बरामद

ओंकार समाचार

बोकारो, 8 सितंबर। बोकारो की पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने एक वाहन से 45 कार्टून में भरी 5000 केन बीयर बरामद की है। वाहन चालक और उसका सहयोगी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पिंड्राजोरा थाना प्रभारी को सामवार दोपह रबाद करीब 3 बजकर 50 मिनट पर गुप्‍त सूचना मिली कि पुरुलिया की ओर से चास की तरफ जा रही सफेद रंग की महिंद्रा एक्‍सयूवी में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के बाद पुलिस ने चास कॉलेज के पास विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही संदिग्ध वाहन ने चैक नाके पर पुलिस चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के गश्ती दल ने वाहन का पीछा किया और सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिरसा बासा के पास उसे पकड़ लिया।

वाहन का चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर 45 कार्टून केन बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक, चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ पिंड्राजोरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।