दुर्घटना

पूर्वी सिंहभूम, 22 अगस्त। पूर्वी सिंहभूम जिले  में गालूडीह के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डांगापाड़ा निवासी रमाकांत दलाई उर्फ बिकुल दलाई (46) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि  रमाकांत दलाई गालूडीह स्थित एक रिसॉर्ट में काम करते थे। शनिवार को वह किसी काम से जाते  रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्‍कर मार दी , हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रमाकांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग  पुलिस टीम मौके पर पहुंची,  जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला स्थित अनुमंडल अस्पताल  भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के परिवार में उनके भाई संजय दलाई, उमाकांत दलाई और बहन रेखा दलाई हैं। रमाकांत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।