कोलकाता, 31 मई। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, कोलकाता की ओर से रविवार को पश्चिम बंगाल के बारासात स्थित बामनगाछी में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 320 मरीजों का इलाज किया गया। । सभी मरीजों की ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर, सामान्य स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की गई । दवाओं का वितरण नि:शुल्क किया गया।
नेत्र जांच के दौरान 92 मरीजों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, जबकि 25 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। चिन्हित किए गए मोतियाबिंद के सभी मरीजों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में पूरी तरह नि:शुल्क किए जाएंगे।
शिविर समन्वयक अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. कबीर अहमद एवं डॉ. शमीमा खातून का योगदान सराहनीय रहा।
