राँची, 2 जुलाई। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की है।
इस कार्रवाई में फैक्ट्री के मालिक, बिहार के पूर्व विधानपार्षद और राजद नेता सुबोध राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में नामी शराब ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। जांच अधिकारियों के अनुसार 8 पीएम, ऑफ्टर डार्क सहित तीन अलग-अलग ब्रांडों के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बरामद बोतलों पर “फॉर सेल यूपी” का लेबल लगा मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शराब की अवैध सप्लाई उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नाम पर की जा रही थी।
