गंगा मिशन शिविर

कोलकाता / चुंचुड़ा (हुगली), 15 जून। गंगा मिशन की ओर से हुगली जिले के चुंचुड़ा आरोग्य परिसर में स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 260 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का वितरण निशुल्‍क किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 45 मरीजों को चश्मे की जरूरत महसूस की गई। इन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे। 10 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए जिनके ऑपरेशन आगामी 27 जून को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगा मिशन के प्रतिनिधि ज्‍योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिर्बाण दास, जनरल फिजिशियन डॉ. अंजलि सिंह, नर्स लवली सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उपस्थित लोगों ने शिविर के आयोजन के गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका तथा मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।