फूलबागान में लगाया ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैंप
ओंकार समाचार
कोलकाता, 21 मई। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता की ओर से गुरूवार 21 मई को कोलकाता के कैनल सर्कुलर रोड स्वभूमि के पास बस्ती में रोटरी क्लब विजनरी के सयोग से द्वारा नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 225 मरीजों का उपचार किया गया । नेत्र परीक्षण के दौरान 85 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हें चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। जांच के दौरान 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी दिनों में मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल कोलकाता में निशुल्क किए जाएंगे।
इसके अलावा मां शारदा फाउंडेशन के सहयोग से फूल बागान स्थित रेयर अर्थ कम्युनिटी हॉल में कैंसर सर्जन डॉक्टर राजेश जिंदल के सुपरविजन में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सौ से ज्यादा महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉक्टर डी के सिंह, डॉक्टर कैफ अहमद एवं डॉक्टर एस के सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
अजय दिवाकर ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्ध
अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। सोसायटी के अस्पताल में आम नागरिकों को न्यूनतम शुल्क पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपए लिया जाता है।
अस्पताल में मौजूद होम्योपैथिक चिकित्सक मात्र 20 रुपए में परामर्श देते हैं और दवा नि:शुल्क देते हैं। यहां चिकित्सक से मात्र 120 रुपए में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती हैं।
नि:शुल्क सर्वाइकल वैक्सीन
सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्सीन नि:शुल्क देने का अभियान शुरू किया है।
