CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?

कोडरमा, 16 अप्रैल । पुलिस ने जिले के झुमरीतिलैया में गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान गोलू श्रीवास्तव (28 वर्ष, पिता झूलन श्रीवास्तव, इंदरवा बस्ती) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव बाईपास पुल के समीप बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत या दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों ने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू श्रीवास्तव बालू सप्लाई का कार्य करता था। ऐसे में पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं व्यवसायिक विवाद या आपसी रंजिश तो घटना की वजह नहीं है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।