गंगा मिशन शिविर

कोलकाता, 1 मई। गंगामिशन की ओर से पश्चिम बंगाल के त्रिवेणी में ओमकारतला  स्थित रामानुज सीताराम मठ में स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सभी मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी आदि जांचें निशुल्क की गई। मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक दवाइयों का वितरण निशुल्‍क किया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान 70 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क दिए जाएंगे। 30 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी 17 मई  को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल कोलकाता में किए जाएंगे।

गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रसांता पाल, डॉ. सौरव सिंह, लवली सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

शिविर में आए मरीजों और उनके रिश्‍तेदारों ने इस आयोजन के लिए गंगामिशन और मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।