तस्कर गिरफ्तार

पलामू, 17 मई । पलामू जिले की लेस्लीगंज थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में थाने के एसआई नवादा (बिहार) के जितेंद्र कुमार के आवेदन पर लेस्लीगंज थाना (कांड संख्या 74/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा बाजार से 21 गाय, बैल व बाछा को हांककर सतबरवा की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से सभी पशुओं को बरामद कर लिया। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें देवदही निवासी 60 वर्षीय सुदामा सिंह, 65 वर्षीय दुखी राम तथा बोहिता निवासी 35 वर्षीय रेयाज अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद सामान में कुल 21 गोवंशीय पशु शामिल हैं।