तीन प्रमुख ट्रेनें री-शेड्यूल

पश्चिमी सिंहभूम, 05 जुलाई । रेलवे ने लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण रविवार 5 जुलाई 2026 को तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार संबंधित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से देरी से किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन समय अवश्य जांच लें।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 12022 बरबिल–हावड़ा एक्सप्रेस को बरबिल स्टेशन से निर्धारित समय दोपहर 1:45 बजे के बजाय शाम 5:15 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन अपने लिंक रेक 12021 के 190 मिनट री-शेड्यूल होने और 234 मिनट की देरी से चलने के कारण विलंबित की गई है।

इसी प्रकार 20835 राउरकेला–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे के बजाय शाम 4:30 बजे राउरकेला से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन का लिंक रेक 20836 भी 150 मिनट री-शेड्यूल है तथा 236 मिनट की देरी से चल रहा है, जिसके कारण यह बदलाव किया गया है।
वहीं 20897 हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्थान समय भी बदला गया है। यह ट्रेन अब हावड़ा से निर्धारित समय दोपहर 2:35 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे रवाना होगी। रेलवे के अनुसार डाउन लिंक ट्रेन 20898 के विलंब से चलने के कारण इस ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।