accc

जलपाईगुड़ी, 15 नवंबर
। जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर रात जलपाईगुड़ी के बालापाड़ा के पास तीस्ता ब्रिज पर हुआ। तेज़ रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दनों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरा व्यक्ति ब्रिज के नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव ब्रिज के नीचे से बरामद हुआ।