Oplus_131072
लातेहार, 30 जुलाई ।जिला मुख्यालय के मेन रोड पर गुरुवार को गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मेन रोड स्थित एक दुकान के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। बाद में मृतक की पहचान कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में हुई।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
