नई दिल्ली, 23 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नयी महासचिव स्मृति ईरानी को हरियाणा एवं दादरा नगर हवेली, विनाेद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया काे पंजाब एवं जम्मू कश्मीर तथा विप्लब देव काे मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी ने अगस्त में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति के एक माह बाद राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के नये प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बुधवार को घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा अनुमोदित इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने यहां एक विज्ञप्ति में यह सूची जारी की जिसके अनुसार, दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे को बनाया गया है, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना बेन जरदोश को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात का प्रभारी तरुण चुघ और सह प्रभारी अजय महावर तथा गोमती साई होंगी।
हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी तथा भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र का प्रभारी बैजयंत जय पांडा और सह प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े तथा कमलजीत सहरावत को बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी तथा कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने कर्नाटक का प्रभारी हरीश द्विवेदी, केरलम का प्रभारी प्रो. एम. नागराजा, मध्य प्रदेश का प्रभारी बिप्लब कुमार देव, ओडिशा का प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर का प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना का प्रभारी सुनील बंसल को बनाया है। जम्मू-कश्मीर में सह प्रभारी रीना कश्यप हाेंगी।
आंध्र प्रदेश में अरविंद भदौरिया को प्रभारी और वनथी श्रीनिवासन को सह प्रभारी, असम में मंगल पांडे को प्रभारी तथा फांग्नोन कोन्याक और मनोज टिग्गा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी तथा संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी तथा अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया है। तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी तथा अभय पाटिल और रेखा शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी दर्शाना सिंह को बनाया गया है।
इसके अलावा जय प्रकाश को अंडमान और निकोबार का, देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का, महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का, वर्षाबेन नरेन्द्रभाई दोशी को दादरा नागर हवेली और दमन एवं दीव का प्रभारी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोवा का प्रभारी डॉ. भारती प्रवीण पवार और सह प्रभारी अनिल एंटनी को बनाया गया है।
झारखंड का प्रभारी गजेंद्र पटेल को, कर्नाटक का प्रभारी हरीश द्विवेदी को, लद्दाख का प्रभारी राजकुमार भाटिया को और लक्षद्वीप का प्रभारी जॉर्ज कुरियन को बनाया गया है।
