tata

पूर्वी सिंहभूम, 06 अक्टूबर ।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) की रूफटॉप सोलर इकाई टाटा पावर सोलरूफ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। जुलाई

से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने 88,397 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन किए, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 66,447 इंस्टॉलेशन की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी ने कुल 426 मेगावाट पीक (एमडब्ल्यूपी) क्षमता स्थापित की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में स्थापित 369 मेगावाट की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में टाटा पावर सोलरूफ ने 1,68,530 से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन किए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 1,12,729 इंस्टॉलेशन की तुलना में यह 50 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, पहली छमाही में स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 801 मेगावाट पीक रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में स्थापित 639 मेगावाट की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के मुताबिक, अब तक देशभर में टाटा पावर सोलरूफ के कुल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या 5.75 लाख तक पहुंच गई है और स्थापित क्षमता 5.67 गीगावाट पीक से अधिक हो गई है।

यह उपलब्धि आवासीय के साथ-साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।