t

सिलगुड़ी, 28 फरवरी। उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की ओर से जंक्शन बस टर्मिनस पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकासात्मक सेवाओं का शनिवार को उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में चेयरमैन पार्थप्रतिम राय ने कहा कि स्मार्ट कार्ड सेवा एनबीएसटीसी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर निगम के चेयरमैन पार्थप्रतिम राय ने स्मार्ट कार्ड सेवा, कैफेटेरिया, डॉर्मिटरी व्यवस्था, प्रतीक्षा कक्ष और लिफ्ट निर्माण के शिलान्यास की औपचारिक शुरुआत की।

पार्थप्रतिम राय ने कहा कि जो यात्री प्रतिदिन निगम की बसों से सफर करते हैं, उनके लिए यह कार्ड बेहद उपयोगी साबित होगा। बस में चढ़ते ही वाहन में लगे स्वाइप मशीन पर कार्ड टैप करने से निर्धारित किराया स्वतः बैलेंस से कट जाएगा। इससे खुदरा पैसे की समस्या खत्म होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी एक अप्रैल से यह सेवा पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए डॉर्मिटरी की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। निर्धारित शुल्क पर कमरे उपलब्ध होंगे और टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। इसी तरह सिटिंग डॉर्मिटरी और कैफेटेरिया भी संचालित किए जाएंगे।