आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी
बोकारो, 17 जुलाई। उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति और प्रवेश को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
बोकारो में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय ने राज्य टॉपर्स को 100 प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स को 100 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी, स्कूल टॉपर्स को 50 प्रतिशत फीस माफी, अर्ली बर्ड ऑफर, निःशुल्क यूनिफॉर्म और परिवहन सुविधा जैसी कई छात्रहितैषी योजनाओं का ऐलान किया है।
बोकारो में एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय और हेड-आउटरीच राजीव चौबे ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान की जानकारी दी।
कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को उद्योग की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कुशल, आत्मविश्वासी और रोजगार योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के पात्र छात्र ई-कल्याण और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से सरकारी छात्रवृत्तियों का लाभ ले सकते हैं। वहीं छात्राओं को मानकी-मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने में भी विश्वविद्यालय सहयोग करेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के लिए नियमित रूप से इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्रियल विजिट, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरव्यू तैयारी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय का दावा है कि उसके छात्रों का चयन देश की विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में 5 लाख से लेकर 27 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक पर हुआ है।
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी का कहना है कि उसका उद्देश्य प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
