पूर्व मेदिनीपुर, 30 नवम्बर । राज्य पुलिस की भर्ती परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को दीघा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को राज्य पुलिस की नियुक्ति परीक्षा थी, और इसी दिन मिली जानकारी के आधार पर दीघा के एक होटल में छिपे इन आरोपितों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सभी परीक्षार्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूलने की फिराक में थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं।
गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को कांथी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
