पुलिसकर्मी का फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 6 सितंबर । जिले के राजगंज ब्लॉक में शुक्रवार को घर से एक पुलिसकर्मी का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम जय कुमार राय (50) है। वह होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे। उनके घर पर उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रोज की तरह गुरुवार रात को भी जय खाना खाकर सो गया था।

सुबह उनकी पत्नी ने उन्हें पास के कमरे में फंदे से लटकता पाया। खबर पाकर आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि वे कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान थे। लेकिन वे इतना बड़ा कदम उठाएंगे उसे नहीं पता था। फ़िलहाल आमबाड़ी चौकी की पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।