CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

काठमांडू, 04 अप्रैल । नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। गुंडागर्दी, ठगी और बिचौलियागिरी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

काठमांडू के एसएसपी रमेश थापा के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 195 लोगों को पकड़ा गया। त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल, ठमेल और बुढानीलकण्ठ समेत विभिन्न क्षेत्रों से इन लोगों को हिरासत में लिया गया।

एसएसपी थापा ने बताया, “ठमेल और विमानस्थल जैसे इलाकों में यात्रियों को खींचतान करने वाले, पहले से गुंडागर्दी में शामिल और बिचौलिया गतिविधियों में लगे 195 लोगों को नियंत्रण में लिया गया है।” पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ आगे की जांच जारी है।

वहीं, त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें यात्रियों को जबरन खींचने (कस्टमर पकड़ने) के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में टैक्सी चालक और होटल प्रतिनिधि शामिल हैं।