बैंक में आग लगने से अफरा तफरी

मुर्शिदाबाद, 30 अगस्त । जिले के डोमकल में कुथिर मोड़ स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने बैंक से धुआं निकलते देखा। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी और आग से कितना नुकसान हुआ है।