बिरिकदरा में भूस्खलन के चलते एनएच- 10 फिर बंद

सिलीगुड़ी, 8 अगस्त । राष्ट्रीय राजमार्ग-10 फिर से बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह भूस्खलन से बिरिकदरा में सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद हो गया। जिससे इस सड़क से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को गोरुबथान और लावा से डायवर्ट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-10 को कुछ प्रतिबंध जारी करने के बाद चार दिन पहले खोला गया था। एक बार फिर सड़क के क्षतिग्रस्त होने से बंद कर दिया गया है।