PM_of_Nepal(KP Sharma Oli) with Puspakam Dahal (Prachanda)

PM_of_Nepal(KP Sharma Oli) with Puspakam Dahal (Prachanda)-Party President

काठमांडू, 17 अप्रैल । नेपाल में एक बार फिर से वामपंथी दलों के बीच एकता को लेकर चर्चा शुरू हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचण्ड और केपी शर्मा ओली के बीच अस्पताल में हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक क्षेत्रों में कयास लगने शुरू हो गए हैं।

इस समय काठमांडू के शिक्षण अस्पताल में भर्ती नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से मुलाकात की।

प्रचण अस्पताल पहुंचकर ओली से मिले। ओली को गुरुवार को आईसीयू से जनरल वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। मुलाकात के बाद प्रचण्ड ने मीडिया को बताया कि हमारी भविष्य में कैसे मिल कर आगे बढ़ना है इसको लेकर चर्चा हुई। प्रचण्ड ने कहा “चुनाव परिणाम के बाद नए सिरे से राजनीति को बढ़ाने के लिए ओली जी के साथ पहले भी बातचीत हुई थी। मैने आज भी कहा कि अब सभी वामपंथी दलों को एकजुट होकर राजनीति को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रचण्ड के अनुसार, यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।