13

रामगढ़, 18 नवंबर। पीवीयूएनएल में मंगलवार को मास सेफ्टी पेप टॉक का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सेफ्टी प्रतिज्ञा के साथ हुई। सेफ्टी प्रतिज्ञा का नेतृत्व सीईओ अशोक सेहगल ने किया।

कार्यक्रम में सीजीएम प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी, जीएम प्रोजेक्ट बिष्णु दत्ता दास, पीडी बीएचईएल एसके मंडल, सीएम बीएचईएल रंजीत पाल और पीवीयूएनएल और बीएचईएल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सहयोगी गतिविधियों से जुड़े अनेक श्रमिकों ने भी सहभागिता निभाई। मौके पर सीईओ ने व्यक्तिगत सुरक्षा, सामूहिक उत्तरदायित्व और बेहतर हाउसकीपिंग मानकों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी को संगठन के ज़ीरो हार्म लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहकर्मियों की ओर से सेफ्टी गीत की प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद ऊंचाई पर कार्य सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। इससे सुरक्षित कार्य व्यवहार के प्रति प्रभावी जागरूकता फैलाई गई। वहीं साइट पर उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवहार अपनाने के लिए 26 श्रमिकों को सम्मानित किया गया।