कोलकाता, 30 नवंबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, कोलकाता की ओर से रविवार 30 नवंबर को तीन स्थानों पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।
एक शिविर श्रीभूमि विकास मंच के सहयोग से श्रीभूमि में , एक शिविर नव जीवन औषधि के सहयोग से सुंदरबन इलाके के मिनाखां में तथा एक अन्य शिविर नव दिशा वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से राजारहाट में लगाया गया।
तीनों शिविरों में कुल 1170 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में आए मरीजों की शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई, आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क वितरित की गईं।

नेत्र परीक्षण के दौरान 410 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई इन्हें चश्मे निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। 75 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाए गए, इनके ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क कराए जाऐंगे।
कैम्प को ऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि कार्यक्रम मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. कबीर अहमद, डॉ. शमीमा खातून, डॉ. मलय दास, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. शंकर मंडल एवं डॉ. सुकांतो राय का उल्लेखनीय योगदान रहा।
मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्ध
अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। दिवाकर ने बताया कि सोसायटी के अस्पताल में आम नागरिकों को न्यूनतम शुल्क पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपये लिया जाता है।
अस्पताल में मौजूद होम्योपैथिक चिकित्सक मात्र 20 रुपये में परामर्श देते हैं और दवा निशुल्क देते हैं। यहां चिकित्सक से मात्र 120 रुपये में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती
निशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन
सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क देने का अभियान शुरू किया है।
