मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी 1

770 मरीजों की जांच, 70  के होंगे निशुल्‍क मोतियाबिंद ऑपरेशन

ओंकार समाचार

कोलकाता, 16 नवंबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता की ओर से रविवार को  तीन स्‍थानों पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। एक शिविर मां शारदा फाउंडेशन के सहयोग से शोभाबाजार हाट खोला में, एक शिविर  हनुमान परिषद के सहयोग से ताड़केश्वर में  तथा एक अन्‍य शिविर भारत सेवा संघ के सहयोग से शिमला गढ़ में आयोजित किया गया।

तीनों शिविरों में कुल 770 मरीजों की जांच की गई। सभी मरीजों की ब्‍लड प्रेशर, ब्‍लड शुगर, ईसीजी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांचें निशुल्‍क की गई। मरीजों को दवाएं निशुल्‍क वितरित की गई।

नेत्र परीक्षण के दौरान 270 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई इन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे। 70 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए, इनके ऑपरेशन मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मलय दास, डॉ. शंकर मंडल, डॉ. सुकांत राय और डॉ. सुवेंदु देबनाथ का विशेष योगदान रहा।

हाट खोला ब्लड बैंक के सचिव डी. आशीष ने शोभाबाजार हाट खोला शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है। दिवाकर ने बताया कि सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही है। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपये लिया जाता है।

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपये में परामर्श देते हैं और दवा निशुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से मात्र 120 रुपये में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं निशुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती

निशुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन निशुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।