मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी

ओंकार समाचार

कोलकाता, 21 अप्रेल। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, कोलकाता की ओर से निःशुल्क हाइड्रोसील एवं हर्निया ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जा रह हैं। शिविर के लिए 36 मरीजों का चयन किया गया है।

शिविर में ऑपरेशन सीनियर सर्जन डॉ. राजेश बरसिया और डॉ. संजय गुप्ता ने किए। यह आयोजन बनवारी लाल सोती एवं हरियाणा सेवा सदन के सहयोग से संभव हो सका।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द राम अग्रवाल, मानद प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयनका, विभागीय मंत्री संगीता अग्रवाल तथा दीपा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सोसायटी द्वारा आयोजित इस तरह के चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहे हैं।