खड़गपुर, 26 अगस्त । जलेश्वर यार्ड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पहले रद्द की गई कुछ लोकल ट्रेन सेवाओं को यात्रियों की सुविधा के लिए आंशिक रूप से बहाल किया गया है। खड़गपुर मंडल ने हावड़ा और जलेश्वर के बीच यात्री आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए संशोधित व्यवस्था की है।
रेलवे ने मंगलवार देर शाम प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जारी जानकारी अनुसार, 68007 हावड़ा-जलेश्वर मेमू ट्रेन का परिचालन 26 अगस्त से एक सितंबर 2026 तक बेलदा स्टेशन पर ही समाप्त होगा। वहीं, 68002 जलेश्वर-हावड़ा मेमू ट्रेन 27 अगस्त से दो सितंबर 2026 तक बेलदा स्टेशन से ही शुरू होगी।
हालांकि, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 68047 खड़गपुर-बेलदा मेमू ट्रेन 26 अगस्त से एक सितंबर तक तथा 68048 बेलदा-खड़गपुर मेमू ट्रेन 27 अगस्त से दो सितंबर तक रद्द रहेगी।
खड़गपुर मंडल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में वैकल्पिक ट्रेन व्यवस्था की गई है, जिससे हावड़ा के साथ सीधा संपर्क बना रहे और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
