जलपाईगुड़ी, 28 अगस्त । कौड़ी खेलने के दौरान दोस्त की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने के मामले में आरोपित युवक को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर 2015 को डुआर्स के चामुर्ची वनबस्ती इलाके में हुई थी। आरोप है कि कोड़ी खेलने में व्यस्त अपने दोस्त प्रेमचंद लोहार पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर रुनास दर्जी ने उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद बनारहाट थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था।करीब 11 वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान अदालत में कुल 16 लोगों की गवाही और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर रुनास दर्जी को दोषी करार दिया गया। शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत ने उसे उम्रकैद के साथ 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
