सिलीगुड़ी, 12 फरवरी। कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) को रोजगार सहित तीन सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को लिंक मैनों ने सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया।
मिली जानकारी के अनुसार, जुलूस जब फूलबाड़ी के चुनाभाटी मोड़ पर पहुंचा, तभी भारी पुलिस ने उसे रोक दिया। जुलूस रोके जाने के बाद आंदोलनकारी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। बाद में कुछ प्रतिनिधि उत्तरकन्या जाकर ज्ञापन सौंपा।
आंदोलनकारियों की मांग है कि पूर्व केएलओ और लिंक मैन के लिए अविलंब रोजगार की व्यवस्था की जाए। साथ ही स्थायी पुनर्वास और ऑटोनॉमस काउंसिल के गठन की भी मांग उठाई गई।
इस अभियान में जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों से करीब दो सौ से अधिक
लिंक मैन शामिल हुए।
