कुलगाम, 29 जुलाई । सुरक्षा बलों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के तंत्रिपोरा-सुरसनू बाग इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खास जानकारी के आधार पर कुलगाम पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने तंत्रिपोरा-सुरसनू बागों में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान संयुक्त टीम ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद सामान को ज़ब्त कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
