रांची/कोडरमा/पूर्वी सिंहभूम, 29 मार्च। झारखंड के विभिन्न जिलों में रविवार को हुए कई भीषण सड़क हादसों तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो चचेरे भाई भी शामिल हैं, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

रांची: चचेरे भाइयों की मौके पर मौत
राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है । दोनों बाइक से अपने गांव नवाडीह लौट रहे थे , इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक भी संतुलन खोकर सड़क से नीचे जा गिरा और उसका पहिया अलग हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

कोडरमा: तीन हादसे, एक युवक की मौत, 18 घायल
कोडरमा जिले में कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
मोटरसाइकिल हादसा: 17 वर्षीय युवक की मौत
चिगलावर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 वर्षीय राजन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना तिलैया क्षेत्र में हुई, जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।
छह लोग घायल
तीसरी घटना तिलैया क्षेत्र में हुई, जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।
पूर्वी सिंहभूम: अस्पताल कर्मी की मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सुमल्य धल नामक युवक की मौत हो गई। वह जमशेदपुर के एक अस्पताल में कार्यरत था और अपने मामा के घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
इन सभी घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित मामलों की जांच तेज कर दी है और लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है। लगातार हो रहे इन हादसों से यह स्पष्ट हो रहा है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यदि समय रहते इस दिशा में सख्ती और जागरूकता नहीं बढ़ाई गई, तो ऐसे हादसे आगे भी जारी रह सकते हैं।
