छात्र वृत्ति

कोलकाता, 16 अप्रैल। समाज सेवा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जयदीप रॉय मेमोरियल फाउंडेशन ने इस वर्ष 46 जरूरतमंद और होनहार छात्रों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान कीं। कोलकाता के ज्ञान मंच में आयोजित यह कार्यक्रम इस पहल का सातवाँ संस्करण रहा।

इस पहल के प्रेरणास्रोत जयदीप रॉय, जिन्होंने कंप्यूटर साइंस में एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की थी, का 16 अप्रैल 2018 को निधन हो गया था। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष उनकी बहन जोईता बसु इस आयोजन को समर्पण भाव से आयोजित करती हैं। इस वर्ष भी उन्होंने जयदीप के संगीत गुरु सोहेल राणा के साथ मिलकर एक भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन किया, जिसमें कई प्रतिष्ठित गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता नारायण जैन ने इस पहल का समर्थन करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिनमें लाइटहाउस फॉर द ब्लाइंड, नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड, हावड़ा विवेकानंद शिक्षा केंद्र (धुमदा), श्री गांधी विद्यालय, सीएमओ गर्ल्स हाई स्कूल, सेंट स्टीफंस स्कूल (बोबाजार), बारानगर पेटल्स, अंजुमन इस्लामिया गर्ल्स हाई स्कूल और गॉड्स ग्रेस चर्च शामिल रहे।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें बरुण चंदा, सुदीप मुखर्जी, मानसी रॉयचौधरी, कोनीनिका बनर्जी, सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डोमिनिक सैवियो, सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल के प्रिंसिपल फादर रोशन तिर्की और ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स की प्रिंसिपल रूपकथा सरकार प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस वर्ष के दानदाताओं में सी.एम. बच्छावत (आईएएस, सेवानिवृत्त), राजेंद्र खंडेलवाल, अनिंदिता रे, मनकमल बच्छावत, शरत झुनझुनवाला, रूपा अधिकारी, रमिता रॉयचौधरी, देवी शाह, लीना राछ, मो. अजहर, शहरयार अली मिर्ज़ा, अमर संगनेरिया, जयसूर्या मुखर्जी, इमरान ज़की, बी.सी. सेन ज्वेलर्स सहित कई अन्य सहयोगी शामिल रहे।