Screenshot

Screenshot

नई दिल्ली, 04 जुलाई । विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जताई।

जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और वहां के लोगों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के तहत कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देना है।