खड़गपुर, 29 नवम्बर ।
आईआईटी खड़गपुर में स्विट्ज़रलैंड के ईपीएफएल के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं नैनोमैटेरियल्स तथा एंटीवायरल नैनोटेक्नोलॉजी के अग्रणी शोधकर्ता प्रो. फ्रांसेस्को स्टेलाच्ची का व्याख्यान आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने उन्हें औपचारिक रूप से उनका अभिनंदन किया।
प्रो. स्टेलाच्ची ने “सुप्रामॉलिक्यूलर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीवायरल्स” विषय पर प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड लेक्चर दिया। यह व्याख्यान शनिवार आईआईटी खड़गपुर के स्कूल ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित किया गया था तथा प्रो. इंद्रनाथ चक्रवर्ती के साथ संयुक्त एसपीएआरसी परियोजना के अंतर्गत संचालित हुआ।
अपने व्याख्यान में उन्होंने सुप्रामॉलिक्यूलर डिज़ाइन, एंटीवायरल मैकेनिज़्म और वैश्विक स्वास्थ्य नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. स्टेलाच्ची अब तक 300 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित कर चुके हैं और कई पेटेंट के धारक हैं। उन्हें टीआर35 टॉप इनोवेटर, पॉपुलर साइंस ब्रिलियंट 10 जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं तथा वे कई अंतरराष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के फ़ेलो हैं।
आईआईटी खड़गपुर प्रशासन ने कहा कि प्रो. स्टेलाच्ची का यह सत्र नैनोमैटेरियल्स, सुप्रामॉलिक्यूलर विज्ञान और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। संस्थान ने उनके आगमन को अत्यंत प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया।
