खूंटी, 14 सितंबर । खूंटी जिले में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया पर्व) पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा-भाव से मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
शहर के कर्रा रोड, तोरपा रोड, पिपराटोली, मिश्रा टोली और बड़ाईक टोला सहित आसपास के गांवों और मुहल्लों में महिलाओं ने पवित्र पीपल की डाली स्थापित कर सामूहिक पूजन-अनुष्ठान किया। माताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर पीपल के पेड़ के नीचे भी सामूहिक पूजा हुई, जहां महिलाओं ने अपने बच्चों के लिए आशीर्वाद स्वरूप दीर्घायु की प्रार्थना की।
जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की प्रखंडों सहित ग्रामीण इलाकों में भी यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
बाजारों में चढ़े दाम
जितिया पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा गया। सब्जियों की मांग बढ़ने से दाम भी तेज रहे। बड़का गांव दैनिक बाजार में सब्जियों की कीमतें इस प्रकार रहीं –
-
सत्पुतिया ₹80 किलो
-
खीरा ₹50 किलो
-
कुंदरी ₹45 किलो
-
पोई साग ₹40 किलो
-
टमाटर ₹45 किलो
-
पटल ₹40 किलो
-
मिर्च ₹60 किलो
-
शिमला मिर्च ₹100 किलो
-
मूली ₹30 किलो
-
कद्दू ₹30 किलो
-
गाजर ₹40 किलो
-
कंदा ₹40 किलो
-
कचु ₹30 किलो
-
लहसुन ₹70 किलो
-
भिंडी ₹40 किलो
इस अवसर पर घर-घर में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन बनाए गए और परिवारजनों व पड़ोसियों को परोसे गए।
