राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची, 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा लोगों से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि बाबा साहेब न केवल संविधान के निर्माता थे, बल्कि उन्होंने देश को लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित मजबूत व्यवस्था दी।

उन्होंने उनके जीवन को संघर्ष और संकल्प का उदाहरण बताते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे

 प्रभावी माध्यम है और आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारा जाए।

मुख्यमंत्री सोरेन ने क

हा कि अंबेडकर जयंती पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने

 वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक न्यायसंगत और समरस समाज का निर्माण संभव है।

इधर, खूंटी में भी समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।

इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।