किराना दुकानदार गिरफ्तार

पलामू, 24 अगस्त । पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के तिरौंधा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक किराना दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक 19 वर्षीय युवक अंकित कुमार सिंह, पिता दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिले के एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार दोपहर 1 बजे मामले की पुष्टि की।

इधर, लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने पूरे मामले में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिरौंधा गांव में अंकित कुमार सिंह अपनी किराना दुकान में गांजा रखकर खरीद बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने दल बल के साथ तिरौंधा स्थित अंकित कुमार सिंह की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान में एक काले रंग के पॉलीथिन में 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताते चलें कि इन दिनों पालम पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री को लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।